फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Court notice to two doctors

लापरवाही बरतने वाली दो डॉक्टरों को सम्मन

Sat, 17 Dec 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दो महिला चिकित्सकों की लापरवाही के चलते वर्ष 2008 में एक गर्भवती बरामदे में तड़पती रही थी। ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपये घूस नहीं दे पाने के चलते प्रसव नहीं कराया गया था। इसके कारण गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। मामले में केस दर्ज हुआ था मगर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर पीड़ित ने सिविल जज प्रवर खंड प्रथम/एसीजेएम न्यायालय में पुन: प्रार्थनापत्र दिया। जिसे स्वीकार करते हुए न्यायालय ने मुकदमे को स्टेट केस में दर्ज करते हुए फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर दी है। साथ ही जिला अस्पताल की दोनों महिला चिकित्सकों को सम्मन जारी किया है। न्यायालय की कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन


दीवानी कचहरी के अधिवक्ता मोहम्मद असलम ने बताया कि आठ जून 2008 को खैरीघाट के नकौहुआ गांव निवासी अकील अपनी पत्नी पम्मी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल ले गया था। जहां ड्यूटी में तैनात डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने पम्मी का ऑपरेशन कर प्रसव कराने को कहा। ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपये की डिमांड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अकील तत्काल पैसे की व्यवस्था नहीं कर सका। इस पर चिकित्सक ने तड़प रही पम्मी को भर्ती तक नहीं किया। सुबह डॉ. सुषमा सिंह ड्यूटी पर पहुंचीं तो उन्होंने रात्रि का केस होने के चलते देखने से इंकार कर दिया। 11 जून को सामान्य हालत में पम्मी ने मृत शिशु को जन्म दिया। इस पर अकील ने सीएमएस व अन्य अधिकारियों के यहां गुहार लगाई थी।

सुनवाई नहीं होने पर उसने 156/3 के तहत न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने 29 फरवरी 2012 को डॉ. अंजू श्रीवास्तव व डॉ. सुषमा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। मगर विवेचक उपनिरीक्षक केके त्रिपाठी ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस रफादफा कर दिया।

इस पर अकील ने सिविल जज प्रवर खंड प्रथम/एसीजेएम के न्यायालय में फाइनल रिपोर्ट के खिलाफ पुन: प्रार्थनापत्र दिया। एसीजेएम ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस की फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर प्रार्थनापत्र को स्वीकार कर लिया।


साथ ही मुकदमे को स्टेट केस के रूप में दर्ज करने की बात कही। न्यायालय ने डॉ. अंजू श्रीवास्तव व सुषमा सिंह को सम्मन जारी कर तलब किया है। दोनों महिला चिकित्सकों को 12 जनवरी को पेशी पर हाजिर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed