फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Corona infected youth dies, 10 found positive

कोरोना संक्रमित युवक की मौत, 10 मिले पॉजिटिव

Tue, 01 Jun 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Corona infected youth dies, 10 found positive
बहराइच। मेडिकल कालेज के एलटू अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 10 और लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 3856 लोगों की स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में जांच की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कालेज के एल-2 अस्पताल में भर्ती महसी निवासी सुनील कुमार कोरोना संक्रमित था। संक्रमित की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक शहर क्षेत्र का निवासी था। सीएमओ ने बताया कि 10 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि होम आइसोलेशन में 235 मरीज हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 11319 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 3856 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि महसी निवासी सुनील कुमार (22) की रिपोर्ट 27 मई को पॉजिटिव आई थी। किडनी फेल होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा गया। लेकिन परिवार के लोग सोमवार को हालत खराब होने पर लाए। लखनऊ रेफर किया गया। देर रात को लखनऊ ले जाते समय फखरपुर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed