{"_id":"607480858ebc3ecfdd5432e4","slug":"corona-bahraich-news-lko573906182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कुलपति की कोरोना से मौत, 80 और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कुलपति की कोरोना से मौत, 80 और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/बौंडी। बौंडी गांव निवासी संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति की लखनऊ में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। उधर, 80 लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सर्वाधिक शहर क्षेत्र निवासी 41 व मिहींपुरवा ब्लॉक निवासी 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने 1435 लोगों की कोरोना जांच की है। एक संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज भी किया गया है।
महसी तहसील के बौंडी निवासी डॉ. अशोक कुमार कालिया संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व कुलपति थे। वह बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव आए थे। उनकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. अशोक कुमार कालिया के निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक है। मालूम हो कि पूर्व कुलपति वर्ष 2005 से 2008 तक कुलपति रहे। जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय में संस्कृति विभाग में विभागाध्यक्ष भी रहे हैं। मृतक के भाई एडवोकेट विजय कुमार कालिया ने बताया कि डॉ. अशोक को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मान मिल चुका है।
उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 80 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 41 लोग शहर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं। जबकि मिहींपुरवा ब्लॉक क्षेत्र में 11, रिसिया में सात, शिवपुर, हुजूरपुर व फखरपुर में तीन-तीन, नवाबगंज दो, कैसरगंज, पयागपुर व बलहा में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि तेजवापुर दो, नानपारा व महसी में भी दो-दो संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 4565 पहुंच गई है। सीएमओ ने बताया कि एक कोरोना संक्रमित मरीज को सोमवार को छुट्टी दे दी गई। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्य टीम ने 1435 लोगों की कोरोना जांच की।
विज्ञापन
स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में स्थित दंत विभाग में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव आया है। जिस पर सोमवार से दंत विभाग की ओपीडी बंद कर दी गई है। परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। दो दिन बाद ओपीडी का पुन: संचालन होगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित एलटू अस्पताल में 10 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। जिनका इलाज व भोजन की व्यवस्था स्वास्थ्य टीम द्वारा की जा रही है। एलटू-3 कोविड अस्पताल का अभी तक संचालन नहीं हुआ है।