फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Construction of drain stuck in NOC

Bahraich News: एनओसी के चक्कर में फंसा नाले का निर्माण

Thu, 06 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 06 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of drain stuck in NOC
नानपारा (बहराइच)। नगर पालिका परिषद नानपारा की ओर से सीवरेज एवं जल योजना के तहत शुरु किया गया काली कुंडा पुलिया से तहसील तक नाला निर्माण कार्य एनओसी के चक्कर में लटका गया है। नगर पालिका ने लोक निर्माण विभाग से निर्माण के लिए एनओसी मांगी थी जिसमें विलंब होने से खुुदाई के बाद से निर्माण कार्य ठप है। वहीं बारिश के पहले नाला निर्माण कार्य रुकने से एक बार फिर लोग जलभराव होने को लेकर आशंकित हैं।
विज्ञापन


नानपारा नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक राम निवास वर्मा ने शासन को पत्र लिख कर सीवरेज एवं जल योजना के तहत 16 करोड़ 53 लाख रुपये की मांग की थी। इस पर शासन की ओर से प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ 39 लाख रुपए अवमुक्त किया गया था। पांच अप्रैल को विधायक रामनिवास वर्मा ने शिलान्यास कर कार्य शुरु करवा दिया था।
विज्ञापन

ईओ रेनू यादव की देखरेख नाला निर्माण के लिए खुदाई कार्य भी शुरु हो गया था। लेकिन इस बीच लोक निर्माण विभाग से एनओसी न मिलने से कार्य रुक गया है जिससे क्षेत्र वासी एक बार फिर भीषण जलभराव को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर नानपारा ग्रामीण भाग के पुराने लिंक रोड के किनारे आरसीसी नाले के निर्माण को लेकर एनओसी मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को ही पत्राचार किया गया था, लेकिन अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र लंबित है।

एनओसी न मिलने से नाले का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया है। टेंडर निकाल कर गड्ढे खुदवा दिए गए थे, जिससे लोगों को आवागमन की समस्या हो रही है। पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को दोबारा 13 जून को पत्र लिखकर एनओसी की मांग की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed