फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Consolidation officer arrested for taking bribe, sent to jail

Bahraich News: घूस लेते चकबंदी का पेशकार गिरफ्तार, जेल

Thu, 25 Sep 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 25 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Consolidation officer arrested for taking bribe, sent to jail
बहराइच। एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल की टीम ने बुधवार को शिकायत पर चकबंदी विभाग के पेशकार को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। विभाग के निरीक्षक की तहरीर पर नगर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन



पयागपुर के ग्राम सुहेलवा निवासी बाबादीन ने चकबंदी कार्यालय में पेशकार के पद पर तैनात मो. आशिफ पर एक काम के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन गोंडा थाने में शिकायत की थी। बुधवार को एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी धनंजय सिंह की अगुवाई में टीम दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंची।
विज्ञापन



टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर पेशकार द्वारा मांगी गई रिश्वत की रकम उसको देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने शाम को कार्यालय पहुंचकर जैसे ही पेशकार को 10 हजार रुपये थमाए, उसी दौरान टीम ने पेशकार को रंगे हाथ घूस लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम पेशकार को नगर कोतवाली ले गई। टीम प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली नगर में चकबंदी पेशकार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को लेकर गोंडा चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed