{"_id":"5fbe894f8ebc3edc1f664e37","slug":"congressmen-paid-tribute-to-ahmed-patel-bahraich-news-lko5517539192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने अहमद पटेल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने अहमद पटेल को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने अहमद पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पार्टी हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का मंगलवार को निधन हो गया। इससे कांग्रेसियों में शोक है। शहर के पीपल तिराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष इंजीनियर जयप्रकाश मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने अहमद पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहमद पटेल सौम्य व्यक्तित्व के धनी और ईमानदार नेता थे। उन्होंने कांग्रेस को जमीन से लेकर शिखर तक मजबूत किया। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उनकी कमी की भरपाई करना मुश्किल है। इस दौरान सुनील सिंह, दीनानाथ पांडेय, शेख जकारिया शेखू, मुकुंद जी शुक्ल, कमला सोनी, कुंवर साहब श्रीवास्तव, हमजा शाहिद, मंजूर अहमद, विपुल मिश्र, परशुराम गुप्ता, राघवेंद्र द्विवेदी, अमरनाथ शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।