{"_id":"5f77653c8ebc3ea3736f2e5a","slug":"congress-workers-demonstrated-against-the-government-bahraich-news-lko5432019197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/नानपारा। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय व नानपारा नगर मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल, प्रदेश बिगड़ी कानून व्यवस्था और हाथरस जाते समय पुलिस द्वारा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से अभद्रता किये जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
जिला मुख्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि बिल के माध्यम से किसानों के लिए काला कानून लागू कर दिया है। बिटिया के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए हाथरस जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से सत्ता के इशारे पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अभद्रता की गई। सरकार को तत्काल भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव, हसन इश्तियाक, भगौती प्रसाद कैराती, विजय कुमार शर्मा, कमला सोनी, सैय्यद फैज, गोपीनाथ, रामसेवक आदि मौजूद रहे।
नानपारा मुख्यालय स्थित गांधी पार्क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस दौरान नगर अध्यक्ष शरीफ कुरैशी ने गांधी जयंती के मौके पर झंडारोहण कर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नपाप चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू साबिर हुसैन की अगुवाई शहीद स्मारक पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी बलहा को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर साबिर हुसैन, जिमींदार अंसारी, इकबाल अहमद, मौलाना इंकलाब, रमाकांत तिवारी, शिवकुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।