{"_id":"6a416cf0ad1d438846057447","slug":"condition-of-farmer-injured-in-leopard-attack-worsens-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-152110-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए के हमले में घायल किसान की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए के हमले में घायल किसान की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में जंगल से सटे सेमरी मलमला के गिरधरपुरवा में शनिवार देर रात खेत की रखवाली करते समय तेंदुए के हमले में घायल किसान की हालत बिगड़ गई है। सीएचसी में इलाज के दौरान रविवार को किसान की स्थिति गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
गिरधरपुरवा निवासी रामप्रताप (28) शनिवार की रात खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने चले गए थे। इसी दौरान गांव से बाहर स्थित खेत में एक तेंदुए ने रामप्रताप के ऊपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बचाव के लिए उन्होंने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष शुरू कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। उन्होंने हांका लगाते हुए तेंदुए को जंगल की ओर भगा दिया, लेकिन इस दौरान रामप्रताप के हाथ, सिर व पेट में गंभीर जख्म हो गए। परिजनों ने रामप्रताप को सीएचसी में भर्ती कराया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल के परिवार को आर्थिक मदद भी उपलब्ध करा दी गई है।