{"_id":"2f8c58888951b935b20409944476d888","slug":"condensed-milk-for-infants-of-mothers-nectar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशुओं के लिए अमृत है मां का गाढ़ा दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशुओं के लिए अमृत है मां का गाढ़ा दूध
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
विश्व स्तनपान दिवस पर शनिवार को जिला अस्पताल के अचल प्रशिक्षण केंद्र में गोष्ठी हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केबी जैन ने की। इस मौके पर जन्म के आधे घंटे के भीतर शिशुओं के स्तनपान के ग्राफ को बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई।
सीएमओ डॉ जैन ने कहा कि मां का गाढ़ा दूध नवजात के लिए अमृत समान है। उन्होंने जन्म के समय मां के दूध में उपलब्ध कोलेस्ट्रम के महत्व को समझाया। कहा कि जब तक एक मां बच्चे को स्तनपान कराती है तो उसमें गर्भवती होने की संभावना कम हो जाती है। सीएमओ ने स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए कई प्रसंगों का भी सहारा लिया।
गोष्ठी के आयोजक जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी एके चौधरी ने कहा कि स्तनपान से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त तक जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर गोष्ठियां होंगी। गोष्ठी को यूनीसेफ के संतोष श्रीवास्तव, डीसीपीएम मो राशिद आदि ने भी संबोधित
विज्ञापन
किया। इस मौके पर आशा कार्यकर्त्रियां, एएनएम समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।