{"_id":"68d8451cb16876abd2094807","slug":"committee-formed-to-investigate-madrasas-bahraich-news-c-98-1-slko1007-137417-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मदरसों की जांच के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मदरसों की जांच के लिए समिति गठित
Sun, 28 Sep 2025 07:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर में अवैध मदरसा संचालन का खुलासा होने के बाद जिले में मदरसों की जांच के लिए डीएम ने समिति का गठन किया है। समिति को एक माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय में सौंपनी होगी।
पयागपुर के एसडीएम ने ग्राम पहलवारा के पटिहाट चौराहा स्थित एक भवन में मदरसा के संचालित होने की सूचना मिलने पर उसकी जांच की थी। जांच के दौरान मदरसा अवैध तरीके से संचालित होते पाया गया, जबकि जिले में पूर्व के दिनों में अवैध मदरसों के खिलाफ चलाए गए अभियान में यह मदरसा चिह्नित नहीं हुआ था।
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जिले में अभी भी कुछ मदरसे अवैध तरीके संचालित होने की आंशका है। इस कारण फिर से जांच समिति का गठन कर नए सिरे से मदरसों के संचालन की स्थित की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जांच समिति में संबंधित तहसील के एसडीएम, बीएसए व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को शामिल किया गया है। समिति को जिले में चिह्नित किए गए 495 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे व ऐसे अन्य मदरसे जो जांच के दौरान छूट गए है, सभी का पुन: सत्यापन कर जांच रिपोर्ट एक माह के अंदर एडीएम के माध्यम से डीएम कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।