फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   collision in truck and bus, 15 passengers injured

ट्रक व बस में भिड़ंत, 15 यात्री घायल

Tue, 31 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 31 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
collision in truck and bus, 15 passengers injured
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
नानपारा-बहराइच मार्ग पर रिसिया मोड़ के पास मंगलवार सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 15 यात्री घायल हो गए। हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घने कोहरे के बीच हुआ। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन यात्रियों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


तराई में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सुबह करीब नौ बजे आसाम से चाय की पत्ती के पैकेट लादकर लखीमपुर की ओर जा रहा एक ट्रक जब रिसिया थाना अंतर्गत रिसियामोड़ पर किशुनपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से नानपारा से बहराइच जा रही यात्रियों से भरी बस आ गई।
विज्ञापन


बस और ट्रक के मध्य अचानक एक बाइक सवार ने सड़क पार की, जिससे बस चालक अपना संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार बस सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बस में सवार कैसरगंज निवासी रमजान, बाबूलाल, भभूती प्रसाद, शिवकुमार, रामनरेश, रजाक, रहीम, सलीम, संतराम, अनारा देवी, फूलमती, रवि समेत 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष परवेज अशरफ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रिसियामोड़ पर स्थित निजी अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया।


घायलों में रहीम, संतराम और फूलमती की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायल यात्री प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य की ओर रवाना हो गए। उपनिरीक्षक दीनदयाल राय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तेज रफ्तार और घने कोहरे के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed