फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cold wave in lowland area

तराई में शीतलहर ने किया बेहाल

Fri, 30 Dec 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
तराई में शीत लहर से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को पारा लुढ़क कर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग कांप गए। पछुआ हवा ने ठिठुरन और बढ़ाई। जिला पूरे दिन कोहरे और धुंध से घिरा रहा। सूरज नहीं निकला। घरों से निकले लोग ठिठुरते दिखे। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों व मजदूरी पेशा लोगों को हुई। कोहरे के चलते बस और ट्रेनों की रफ्तार कम हुई।
विज्ञापन


तराई में शीत लहर चलने के साथ शुक्रवार सुबह घरा कोहरे रहा। 10 बजे तक कोहरा कुछ कम हुआ लेकिन सूरज नहीं निकला। ठंड से लोग कांपने को मजबूर रहे। दोपहर बाद दो बजे सूरज निकलने का आभास हुआ लेकिन धूप नहीं निकली। सबसे अधिक दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। मजदूरी पेशा लोग भी चादर में लिपटकर घरों से निकले।
विज्ञापन


कोहरे के चलते गोंडा-मैलानी और नेपालगंज प्रखंड की ट्रेनें निर्धारित समय से करीब पौन घंटे विलंब से संचालित हुईं। यही हाल वाहनों का भी रहा। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली जिससे ठिठुरन और ठंड में इजाफा हुआ। कोहरा रात में और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed