फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   cold wave

Bahraich News: कंपा रही भीषण ठंड, कोहरे से भी राहत नहीं

Sun, 28 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
cold wave
बहराइच। तराई में भीषण ठंड आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ठंड के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बर्फीली हवा लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। इसके साथ लगातार घना कोहरे पड़ रहा है। कोहरे के चलते वाहन चालकों का आवागमन दुश्वार हो रहा है। शुक्रवार रात घने कोहरे के चलते दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। ऐसा ही नजारा शनिवार सुबह भी रहा। कोहरे व ठंड के चलते न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से ठंड का कहर जारी है। इसके साथ बर्फीली हवा चल रही है। इससेे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शुक्रवार रात आठ बजे से ही तराई घने कोहरे की चपेट में आ गई। इसके साथ वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लग गया। दृश्यता पांच मीटर से भी कम होने के चलते हाईवे पर जगह-जगह वाहन खड़े हो गए। शनिवार सुबह भी कोहरे के चलते वाहन चालकों को आवागमन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। दोपहर तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

इसके साथ भीषण ठंड लोगों को कंपा रही है। सुबह कड़ाके की ठंड में निकले लोग कांपते नजर आए। बर्फीली हवा ने उनकी परेशानी को और बढ़ाया। दोपहर दो बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ, लेकिन बर्फीली हवा चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। भीषण ठंड के चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान लुढ़का कर छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed