फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   cold increased due to rain

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Sun, 07 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 07 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
cold increased due to rain

तराई में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके कारण तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। ठंड से ठिठुरन बढ़ गई। मौसमविदों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक मौसम में बदलाव हुआ है। आगामी दो दिन में तेज बारिश की आशंका भी जतायी गई है।

विज्ञापन


तराई में मौसम का मिजाज इस बार लोगों की समझ से परे रहा। जब कड़ाके की ठंड होनी चाहिए, तब गुलाबी ठंड का सामना हुआ। महज सप्ताह भर ही कोहरा और ठिठुरन ने ठंड का एहसास दिलाया। इसके बाद मौसम फिर सामान्य हो गया था। रविवार सुबह धुंध के बीच दिन की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


लग रहा था कि धूप निकलेगी, लेकिन दिन में अचानक बादल घिर आए। सूरज निकला फिर छिप गया। दोपहर 12:30 बजे के आसपास तेज पुरवा हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। बूंदाबांदी का यह दौर रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रहा। बूंदाबांदी के कारण तराई के तामपान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक मौसम में तब्दीली हुई है। यह स्थिति आगामी दो दिन तक जारी रह सकती है। तेज बारिश या बौछारों का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed