फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CMO will do eye test, DTO will see TB patients.

Bahraich News: सीएमओ करेंगे नेत्र परीक्षण, डीटीओ देखेंगे टीबी के मरीज

Fri, 07 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 07 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
CMO will do eye test, DTO will see TB patients.
बहराइच में स्थित सीएमओ कार्यालय।
बहराइच। जिले के गरीब मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने सीएमओ सहित प्रशासनिक कार्य देखने वाले सभी मेडिकल अफसरों की भी ओपीडी अनिवार्य कर दी है। इसके तहत सीएमओ व अन्य मेडिकल अफसर सप्ताह में तीन दिन दो-दो घंटे ओपीडी में बैठकर मरीज देखेंगे।
विज्ञापन


जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर तैनात सात विशेषज्ञ चिकित्सक वर्तमान में मेडिकल अफसर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं तो डीटीओ डॉ. एमएल वर्मा चेस्ट फिजीशियन हैं। यही नहीं एसीएमओ डॉ. संतोष राणा, डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. सुरेश गौतम व डॉ. पीके वर्मा एमबीबीएस हैं। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े होने के कारण अभी इनकी विशेषज्ञता का फायदा मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी मेडिकल अफसरों को सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में बैठने व मरीजों के इलाज का आदेश दिया है।
विज्ञापन



स्थान व समय निर्धारित न होने से होगी असुविधा
सरकार की ओर से मेडिकल अफसरों के ओपीडी में बैठने का निर्णय लिया गया है, लेकिन स्थान व समय को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। स्वास्थ्य सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि सीएमओ, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ सप्ताह में तीन दिन दो-दो घंटे की ओपीडी करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारी निरीक्षण के दौरान किसी भी सीएचसी व पीएचसी में ओपीडी कर लेंगे। हालांकि, स्थान व समय की स्पष्टता न होने से सभी मरीजों को इन अफसरों का बेहतर लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में महीने में रोटेशन के आधार पर सभी मेडिकल अफसरों के सीएचसी व पीएचसी में ओपीडी करने की समय सारणी जारी होनी चाहिए, ताकि मरीज उक्त समय पर संबंधित सीएचसी-पीएचसी पहुंच कर सरकार द्वारा दी गई सुविधा का फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपीडी करने का आदेश आया है, जिसे लागू कर दिया गया है। मरीज संख्या व स्थल अभी निर्धारित नहीं है।
- डॉ. संजय शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed