{"_id":"616b127fa41bf034e4317741","slug":"cm-will-present-projects-worth-221-crores-today-bahraich-news-lko600293647","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज देंगे 221 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज देंगे 221 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तैयार मंच व लगी कुर्सियां।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बहराइच के दौरे पर हैं। सीएम श्रावस्ती के बाद दोपहर में बहराइच पहुंचेंगे। मटेरा विधानसभा क्षेत्र के विश्वरिया गांव के निकट मैदान में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम करीब 221 करोड़ की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चार अक्तूबर को बहराइच आना था। लखीमपुर हिंसा के बाद सीएम का कार्यक्रम अचानक निरस्त हो गया था। अब फिर से सीएम का कार्यक्रम 17 अक्तूबर को होना है। वह श्रावस्ती जिले के दौरे के बाद दोपहर तीन बजे बहराइच के मटेरा विधानसभा क्षेत्र विश्वरिया गांव के मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। सीएम यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम करीब एक घंटे तक यहां पर रहेंगे। इस बीच वह करीब 221 करोड़ की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। दस हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का भी वितरण करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक अफसरों में हलचल मची हुई है। सीएम के दौरे को देखते हुए शनिवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी सुजाता सिंह, सीडीओ कविता मीना आदि अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बैरिकेडिंग के साथ पंडाल बनाने के काम और सुरक्षा की बारीकियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
मंडलायुक्त, आईजी ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के दौरे के एक दिन पहले देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने सुरक्षा को लेकर मुलाजिमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एनएसजी कमांडो ने संभाला मोर्चा
सीएम की सुरक्षा में करीब बीस सुरक्षा कर्मी लगे हुए हैं। जेड प्लस की सुरक्षा होने के कारण छह एनएसजी कमांडो भी एक दिन पहले ही पहुंच गए हैं। सभी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मंच आदि का निरीक्षण भी किया।
भाजपाई भी तैयारियों में जुटे
सीएम के आगमन को देखते हुए भाजपा के जिला प्रभारी नीरज सिंह ने जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, उपाध्यक्ष दीपक सत्या, रणविजय सिंह आदि के साथ बैठक की। भाजपाइयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
तीन एंबुलेंस, 12 डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात
सीएमओ एसके सिंह ने बताया कि तीन एंबुलेंस और 12 डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार है।