{"_id":"61be1d7a4c40e93caf0bb214","slug":"cm-will-address-jan-vishwas-yatra-bahraich-news-lko6095610151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए 24 को आएगी जन विश्वास यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए 24 को आएगी जन विश्वास यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए जिले में 24 दिसंबर को भाजपा की जन विश्वास यात्रा रैली प्रवेश करेगी। जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा आगामी चुनाव को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है। अंबेडकरनगर जिले से शुरू होने वाली यह यात्रा 24 दिसंबर को जिले में प्रवेश करेगी। पयागपुर विधानसभा से प्रवेश कर कैसरगंज विधानसभा होते हुए यात्रा महसी विधानसभा में पहुंचेगी।
जन विश्वास यात्रा का रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। महसी विधानसभा में पहुंचने पर रमपुरवा में एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद यात्रा बहराइच विधानसभा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
जहां 25 दिसंबर को यात्रा प्रारंभ होकर नगर में रोड शो करते हुए मटेरा विधानसभा के अंतर्गत रिसिया मोड़ पहुंचेगी। यहां पर जनसभा कार्यक्रम के बाद नानपारा होते हुए जालिमनगर पुल पार कर लखीमपुर जनपद में प्रवेश कर जाएगी। जन विश्वास यात्रा रैली को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।