{"_id":"578919274f1c1b0e791401f9","slug":"cm-started-housala-nutrition-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने शुरू की हौसला पोषण योजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने शुरू की हौसला पोषण योजना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौसला पोषण योजना सूबे में शुक्रवार को लागू हो गई। सिरसिया के मोतीपुर कला गांव से प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गर्भवती महिलाओं व अति कुपोषित बच्चों को भोजन कराकर इसका शुभारंभ किया।
योजना का मकसद गर्भवती महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन देना है। सात सौ करोड़ की लागत वाली हौसला पोषण योजना की शुरूआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने थारू जनजाति बाहुल्य ग्राम मोतीपुर कला के मजरा ढाढ़ूपुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं व अति कुपोषित बच्चों को भोजन कराया।
इस मौके पर सीएम ने गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए गए भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती से ही इस योजना को प्रारंभ करने का कारण कुपोषण के आंकड़े हैं।
विज्ञापन
श्रावस्ती कुपोषण के मामले में प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर है। इसीलिए यहां से इस योजना को शुरू किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ मंत्री राजेंद्र चौधरी, मुख्य सचिव दीपक सिंघल, मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन, प्रमुख सचिव बाल विकास डिंपल वर्मा, प्रमुख सचिव दुग्ध सुधीर बोबड़े, महानिदेशक पोषण मिशन कामरान रिजवी, निदेशक बाल विकास आनंद सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने परिसर में बने प्राथमिक विद्यालय व एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। पंचायत भवन में बनाए गए पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा नैंसी से कुछ सवाल भी पूछे।
इस दौरान उस कक्षा में उपस्थित 11 छात्रों में एक भी विद्यार्थी मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब नहीं दे सका। इस पर स्कूल प्राचार्य सहित बीएसए को कड़ी फटकार लगाई व 15 दिन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया।