{"_id":"605e13728ebc3ee64e6fc13b","slug":"cm-bahraich-news-lko57155900","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का दौरा आज, 300 करोड़ के विकास की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का दौरा आज, 300 करोड़ के विकास की देंगे सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह केडीसी के पास महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं वर्चुअल तरीके से पयागपुर में राजा रुद्रेंद्र विक्रम सिंह की प्रतिमा का अनावरण और चहलारीघाट पुल राजा बलभद्र सिंह के नाम पर करने की घोषणा करेंगे। साथ ही 300 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में एक माह के अंदर दूसरा दौरा है। इससे पहले वसंत पंचमी पर सीएम योगी चित्तौरा झील के तट पर महाराजा सुहेलदेव स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम में 16 फरवरी को आए थे। अब बहराइच शहर के केडीसी तिराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का शनिवार को अनावरण करेंगे। इसके बाद पयागपुर के राजा रुद्रेंद्र विक्रम सिंह की प्रतिमा का अनावरण व चहलारीघाट पुल का नामकरण राजा बलभद्र सिंह के नाम पर करने की घोषणा करेंगे। साथ ही हनुमानपुरी कॉलोनी में समाजसेवियों द्वारा बनवाए जा रहे बालिकाओं के छात्रावास का भी उद्घाटन करेंगे। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। वह पूर्वाह्न 10.30 से 11.30 बजे तक शहर में रहेंगे। सीएम के आगमन की तैयारियों में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है।