फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   City residents wishing to open a path of smart Bahraich

शहर के बाशिंदों की चाह, खुले स्मार्ट बहराइच की राह

Fri, 28 Aug 2015 11:39 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी महात्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी के पहले चरण में यूपी के अवध में लखनऊ को छोड़कर अन्य जिलों को शामिल नहीं किया है। ऐसे में बहराइचवासी भी नाउम्मीद हुए हैं। मगर बहराइच को स्मार्ट सिटी बनाने की चाहत हर दिल में है।
विज्ञापन


शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने, शुद्ध पेयजल देने और सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए कार्ययोजना तक नहीं बनाई जा सकी है। बिजली की किल्लत भी स्मार्ट सिटी बनने पर ग्रहण लगा रही है।
विज्ञापन


बहराइच शहर में शुद्ध पेयजल की सबसे अहम समस्या है। इसे दूर किए बिना स्मार्ट सिटी का सपना साकार नहीं हो सकता है। यहां दशकों पूर्व बिछाई गई पाइप लाइनें जर्जर हो गई हैं। नई पानी टंकी का निर्माण भी बीते पांच सालों में नहीं हुआ है। दूसरी सबसे अहम समस्या ट्रैफिक जाम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में आटो चलने तो शुरू हो गए। लेकिन संकुचित सड़क और उनकी पटरियों पर बढ़ता अतिक्रमण काफी हद तक जाम के लिए जिम्मेदार हैं। ठेले और खोमचे वालों को भी एक समुचित जगह उपलब्ध कराने में नगरपालिका फिसड्डी साबित हुआ है।


शहर में सड़क, लाइटिंग और हाईवे की पटरियों को दुरुस्त करने का काम जरूर किया गया है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं को शहरवासी तरस रहे हैं। कचरा प्रबंधन की योजना भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। रोजगार पैदा करने की दिशा में भी शहर में कोई खास उपलब्धि नहीं हासिल की है। शहर में बिजली की कटौती भी सबसे अहम समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed