फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   City inundated in two hours of rain

दो घंटे की बारिश में शहर लबालब

Wed, 27 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
City inundated in two hours of rain
27 बीएचआर 19 - बहराइच में बुधवार को सुबह हो रही बारिश में गुजरते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर में बुधवार की सुबह शुरू हुई तेज बारिश से शहर के कई स्थानों में जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई। जलभराव के चलते शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा, घसियारीपुरा व नौवागढ़ी में कई घंटो तक आवागमन बाधित रहा। हालांकि करीब दो घंटे के बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की भोर में अचानक मौसम ने करवट बदला, तो आसमान पर काले बादल छाने लगे। तेज उमस के साथ अचानक बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश होने से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत तो मिली, लेकिन तेज बारिश से शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा, घसियारीपुरा, नौवागढ़ी, फायरस्टेशन के सामने, पुलिस लाइन रोड, नाजिरपुरा, अकबरपुरा, बड़ीहाट, बरहियापुरा आदि स्थानों पर जलभराव की स्थित बन गई।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के थमने के कुछ घंटे के बाद शहर के कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या तो निजात मिल गई, लेकिन जलनिकासी की समस्या से जूझ रहा शहर का मोहल्ला घसियारीपुरा, नौवागढ़ी व बख्शीपुरा आंशिक क्षेत्र में कई घंटो तक जलभराव की स्थित बनीं रही। जलभराव होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। करीब दो घंटे के बाद बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान पूरे दिन रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव में बह गई सड़क
खैरीघाट (बहराइच)। विकास खंड शिवपुर के मथुरा गांव से अलीनगर जाने वाला संपर्क मार्ग बुधवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से बह गया। संपर्क मार्ग के कट जाने से दर्जनों गांव का आवागमन प्रभावित हो गया। इस दौरान गांव के लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। मामले में गांव निवासी दलवीर सिंह, मनोज, धर्मेंद्र, पप्पू, विक्रम आदि ने जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों से मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed