फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Church celebrates Christmas Eve today

क्रिसमस पर्व आज, पूर्व संध्या पर गिरजाघर हुए जगमग

Thu, 24 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Church celebrates Christmas Eve today
बहराइच में गुरुवार को क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर सेंट नाबर्ट स्कूल स्थित चर्च में सजी झांकी को - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। क्रिसमस का पर्व आज मनाया जाएगा। पर्व के लिए गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही गिरजाघर जगमग हो गए। शुक्रवार को सुबह से ही प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू हो जाएगा। जिले के करीब छह स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों में ईसाई समुदाय के लोग जुटे रहे। गिरजाघरों में सेंटाक्लाज और क्रिसमस ट्री आकर्षण के केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

25 दिसंबर का दिन प्रभु यीशु की याद में मनाया जाता है। यह दिन ईसाई समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। क्रिसमस के पर्व को देखते हुए तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई थीं। लगभग एक सप्ताह से लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए थे। गिफ्ट की दुकानों पर भी तरह-तरह के उपहारों की खरीदारी तेज हो गई थी। शहर के सीएनआई चर्च, कैथोलिक चर्च और मेथोडिस्ट चर्च के रंग रोगन का काम पहले से ही चल रहा था। क्रिसमस पर्व को लेकर सभी गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही सभी गिरजाघर जगमग हो गए। इसके साथ ही शहर के सेंट नार्बट स्कूल, बैरोज ब्लू वेल्स, सेवेंथ डे इंटर कॉलेज, मिशन हॅास्पिटल आदि में भी तैयारियां की गई हैं। शुक्रवार की सुबह से गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू होगा। इसके साथ ही अलग-अलग आयोजन भी किए जाएंगे। शहर की गिफ्ट की दुकानों पर क्रिसमस ट्री के साथ सजावट के अन्य सामानों की खरीदारी देर शाम तक होती रही। गिरजाघरों में सेंटाक्लाज और क्रिसमस ट्री आकर्षण के केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

रुपईडीहा व नानपारा में भी होंगे कार्यक्रम
जिले की नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां पर विभिन्न स्कूलों और ईसाई मिशनरी के अस्पतालों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही नानपारा के सेंट पीटर इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed