फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Choose honest our picking

ईमानदार को चुनें अपना नुमाइंदा

Sun, 29 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Sun, 29 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Choose honest our picking
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटे युवा - फोटो : अमर उजाला
सदन में हमारे क्षेत्र की नुमाइंदगी करने वाला प्रतिनिधि युवा हो। साथ ही उसमें कुछ करने का जज्बा होना चाहिए। आमजन की समस्या को गंभीरता से सुनने व जन समस्याओं की बारीकी जानने वाला ही हमारी समस्याओं को गंभीरता से उठा सकता है। ऐसे में युवा जाति, धर्म व क्षेत्रवाद से ऊपर उठ कर विकास के लिए निष्ठावान व ईमानदार व्यक्ति को ही अपना मत दें। 
विज्ञापन


यह विचार सत्यनारायण उच्च शिक्षण संस्थान तुलसीपुर में आयोजित अमर उजाला के कैंपस अड्डा कार्यक्रम के दौरान युवा वोटरों ने व्यक्त किए। युवाओं का मानना है कि श्रावस्ती शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, आवागमन के संसाधन व रोजगार के क्षेत्र में सबसे पिछड़ा है। यहां न तो उच्च शिक्षा की व्यवस्था है और न ही रोजगार के लिए कल कारखाने हैं। बेहतर मार्ग हैं तो आवागमन के संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन


इकौना, गिलौला व भिनगा में बस अड्डा है, लेकिन परिवहन निगम की बसें नहीं हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में जो व्यक्ति इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेने के साथ ही सदन में इस मुद्दे को उठा कर उसके निराकरण का प्रयास कर सके, उसे ही युवा अपना नुमाइंदा चुनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि आज अपराध व अपराधियों का बोलबाला है, जो विकास में बाधक साबित हो रहा है। अपराध व अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाकर जो महिलाओं, बच्चियों व आमजन को सुरक्षा दिलाने के साथ ही क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर सके, उसे ही अपना प्रतिनिधि चुन कर सदन भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed