फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children made Rangoli, congratulated Deepawali

बच्चों ने रंगोली बनाई, दीपावली की दी बधाई

Fri, 25 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Children made Rangoli, congratulated Deepawali
बहराइच के संत पथिक स्कूल में आयोजित दीप पर्व कार्यक्रम में रंगोली सजातीं छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दीप पर्व पर स्कूलों में होने वाले अवकाश को देखते हुए शुक्रवार को रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रंगोली बनाकर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी। आतिशबाजी कर बच्चों ने उत्साह से पर्व को मनाया।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व 28 अक्तूबर को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। दीप पर्व को देखते हुए स्कूलों में अवकाश शुक्रवार से घोषित कर दिए गए हैं। दीप पर्व को स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। लखनऊ रोड स्थित संत पथिक विद्यालय में ईको फ्रेंडली दीपावाली मनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। रंगोली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को इसका संदेश दिया। इस मौके पर प्रबंधक अवधेश नारायण अग्रवाल, पीके दूबे, मंदीप कौर, केके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पुलिस लाइन स्थित हैप्पी हार्ट्स पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य बिन्नू सिंह व प्रबंधक कृष्णा मिश्रा ने बताया कि बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें युवाश, रिमशा, कार्तिक, आराध्या आदि विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ीहाट स्थित फ्यूचर किड्स में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दीपोत्सव का पर्व मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रबंधक विनय सिंह विसेन, डायरेक्टर मीना सिंह विसेन, रुचि अस्थाना, गुलफ्शां, जरीना समेत अन्य मौजूद रहे। रायपुर राजा स्थित आल सेंट पब्लिक स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां प्रबंधक सुशील लाल, प्रधानाचार्य मार्गेट लाल आदि मौजूद रहे।
विकास खंड तेजवापुर के प्राथमिक विद्यालय चाईनपुरवा में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी उदयशंकर त्रिपाठी व शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्ता रहे। प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा की देखरेख में छात्रों ने रंगोली बनाकर सभी को दीप पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिक्षिका जूही साहू आदि मौजूद रहे। अगैया स्थित कृपाराम जनजागृति स्कूल में भी छात्रों ने रंगोली बनाकर एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। विद्यालय की संरक्षक सुनीता देवी व कृपाराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने घरेलू वस्तुओं से बनाए सजावटी सामान
कैसरगंज। कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय कुंडासर में बच्चों की ओर से रंगोली बनाई गई। शिक्षिका पूनम गुप्ता व सीमा परवीन ने बताया कि घरेलू सामानों से छात्र-छात्राओं की ओर से दिए के स्टैंड, कलश की सजावट आदि के तरीके सिखाए गए हैं। बच्चों की ओर से पटाखों से दूर रहने का संकल्प लिया गया है। हाथों से बनाए गए सामान काफी आकर्षक भी लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed