{"_id":"588cdebc4f1c1b476fcf6968","slug":"child-felt-shock-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को लगा करंट, मौत
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बालक की माौत से बिलखते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
फखरपुर थाना क्षेत्र के मदनकोठी मलूकपुर गांव में शनिवार को दोपहर एक बालक खेलते समय एचटी लाइन के खंभे पर फंसा गुब्बारा उतारने की कोशिश कर रहा था, तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पंचनामा के बाद परिवारीजनों ने शव को दफना दिया।
फखरपुर थाना क्षेत्र के मदनकोठी मलूकपुर गांव निवासी आफान (8) पुत्र जमील के घर से सटी हुई हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। दोपहर में आफान अकेले खेल रहा था। इसी दौरान उसका गुब्बारा विद्युत खंभे के तार से उलझ गया।
इस पर आफान कुछ दूरी पर पड़े हरे बांस की लाठी उठाकर उससे गुब्बारा उतारने की कोशिश करने लगा। इसी बीच आफान करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आफान की झुलस कर मौत हो गई। सूचना ग्राम प्रधान को देने के बाद पंचनामा कर शव को दफना दिया गया है। आफान की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।