{"_id":"67a50e5ec19103653d03c826","slug":"child-dies-due-to-collision-with-school-bus-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-126368-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्कूल बस की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्कूल बस की टक्कर से बालक की मौत
Fri, 07 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। स्थानीय थाना के हुसैनपुर आसाम रोड चौराहे के पास बृहस्पतिवार को स्कूल बस की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। पुलिस को टक्कर मारने वाली बस का पता चल गया है।
बिहार के नवादा जिला निवासी विराज (5) को चौराहे के पास सड़क पार करते समय स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विराज ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता गिरानी मांझी ने बताया वे लगभग छह माह पहले परिवार सहित हुसैनपुर ईट-भट्ठे पर काम करने आए थे और वहीं रहते हैं।
मौत से परिजनों में कोहराम है। परिजनों ने बताया कि विराज बाजार सामान लेने गया था और हादसे का शिकार हो गया। रिसिया थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली स्कूल बस का पता चल गया है। चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हादसों में दो घायल
रामगांव थाना के सोहरवां गांव निवासी छोटू (17) को गांव के पास ही सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कॉ़लेज लेकर पहुंचे। वहीं, विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के टिकुईया गांव निवासी बाइक सवार हरिश्चंद्र (35) को पुरैना चौराहा के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।