फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child dies after falling from auto-rickshaw; mother and brother injured.

Bahraich News: ऑटो से गिरकर बच्चे की मौत, मां व भाई घायल

Sun, 26 Jul 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Child dies after falling from auto-rickshaw; mother and brother injured.
बहराइच। मटेरा इलाके में रविवार शाम सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां व बड़े भाई को गंभीर चोटें आई हैं। श्रावस्ती के सोनपुर कला निवासी रुखसाना (30) अपने बेटे रेहान (8) व हसनैन (3) के साथ कुड़वारी स्थित अपने मायके जा रही थीं। रविवार शाम मटेरा थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो चालक ने कट मार दिया। इस दौरान रुखसाना व उनके दोनों बेटों ने ऑटो का हैंडल नहीं पकड़ रखा था। इससे रुखसाना दोनों बेटों के साथ ऑटो से बाहर सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से उसके छोटे बेटे हसनैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रुखसाना व उनके बड़े बेटे को गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस कर्मियों ने घायल मां-बेटे को सीएचसी रिसिया पहुंचाया, जहां से परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed