{"_id":"57585f544f1c1bce389c52bc","slug":"child-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बुधवार को बालक की मौत पर परिवारीजनों ने हंगामा किया। गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए सीएमएस से शिकायत की और शव लेकर घर चले गए। परिवारीजनों ने बुधवार सुबह बिच्छू के काटने के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा निवासी बाल किशन के बेटे नितिन सोनी (3) को बुधवार सुबह बिच्छू ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार वालों ने उसे मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यहां वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने सेहत का परीक्षण करते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन करीब एक घंटे बाद नितिन की सांस थम गई। यह देख परिवारीजन बदहवाश हो गए। इसके बाद परिवारीजनों ने डॉक्टरों व कर्मियों पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए चिल्ड्रेन वार्ड के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी पांडेय से भी शिकायत की गई। इस पर उन्होंने डॉ. केके वर्मा को तलब कर जानकारी ली और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। डॉ. ओपी पांडेय ने जांच का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिवारीजनों ने इन्कार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।