{"_id":"67c0b71957b082d2760eb8d9","slug":"child-crushed-while-getting-down-from-trolley-dies-bahraich-news-c-104-1-srv1002-109681-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रॉली से उतरते समय कुचला बालक, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रॉली से उतरते समय कुचला बालक, तोड़ा दम
Fri, 28 Feb 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर निकाले गए जुलूस में बुधवार को शामिल होकर देर रात घर लौटा बालक ट्रॉली से उतरते समय पहिया के नीचे आ गया। उसे गंभीर हालत में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
सिरसिया थाना क्षेत्र के चिल्हरिया स्थित शिव मंदिर से बुधवार को शिव विवाह की झांकी निकाली गई थी। झांकी आसपास गांवों से भ्रमण कर वापस शिव मंदिर पहुंची। झांकी में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव निवासी विश्वनाथ उपाध्याय का छह वर्षीय पुत्र अमित कुमार घर लौटा था। अमित ट्रॉली के पहिये पर पैर रख नीचे उतरने लगा। तभी चालक ने ट्रॉली को साइड लगाने के लिए बढ़ा दिया।
उसी बीच अचानक अमित ट्रॉली के नीचे आ गया। उसके सिर पर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया। उसे आननफानन एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष सिरसिया राज कुमार सरोज ने घटनास्थल का जायजा लिया।