फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   change the party

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में शामिल

Wed, 02 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
change the party
गायघाट (बहराइच)। बहुजन समाज पार्टी की ओर से बलहा उपचुनाव को देखते हुए दरोगापुरवा गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जोनल इंचार्ज घनश्याम चंद खरवार रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रावस्ती के सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने की। सम्मेलन में पूर्व विधायक वारिस अली की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन जहां व उनके भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य हकीकत अली की अगुवाई में फैयाज अली, रईस अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद घनश्याम चंद ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व सांसद ने कहा कि बलहा उपचुनाव में उनके आने से पार्टी और मजबूत हुई है। सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक रामसागर अकेला, उत्तम सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम, रामबरन मौर्या, दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed