फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   celebration of makarsankranti in bahraich

स्नान-दान और खिचड़ी भोज संग मनी संक्रांति

Fri, 15 Jan 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 15 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
celebration of makarsankranti in bahraich
बहराइच। मकर संक्रांति पर्व शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। स्नान कर श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


फिर खिचड़ी दान का सिलसिला शाम तक जारी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा कर बेसहारा और गरीबों को भोज भी कराया।

भोर होते ही लोगों ने घरों में स्नान कर परंपरागत तरीके से खिचड़ी का दान कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शहर के सिद्धनाथ मंदिर, संहारिणी माता मंदिर, रामजानकी मंदिर, मरीमाता मंदिर में श्रद्धालु उमड़े।

जगह-जगह कथा और प्रवचन का भी आयोजन हुआ। मरीमाता मंदिर, संहारिणी माता मंदिर के निकट समाजसेवियों ने खिचड़ी के साथ ही गरीबों व साधु संतों को कंबल तथा फल का वितरण किया।
विज्ञापन


उधर, छावनी बाजार में साधु-संतों को कंबल और खिचड़ी का वितरण व्यवसायियों ने किया। जरवलरोड में भी सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।

नानपारा के गायघाट स्थित सरयू तट पर आसपास के ग्रामीणों ने नदी में स्नान किया। मंदिरों में दर्शन के बाद खिचड़ी दान करने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

वहीं, नेपाल के प्रभुनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं में भी उत्साह रहा। उधर पयागपुर, रिसिया, मटेरा, नानपारा, मिहींपुरवा और कैसरगंज में भी मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed