फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Celebrate the festival peacefully and together

शांतिपूर्वक व मिलजुल कर मनाएं त्योहार

Sat, 31 Aug 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival peacefully and together
फखरपुर में पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान सीओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम गम का पर्व है। सभी लोग इसे शांतिपूर्वक मनाएं। इसके अलावा गणेश पूजा, कजरी तीज व दुर्गा पूजा को मिलजुल कर मनाएं, जिससे कोई विवाद न हो सके।
विज्ञापन

फखरपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक के मुख्य अतिथि सीओ टीएन दूबे रहे व अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने की। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि मोहर्रम एक या दो सितंबर को चांद दिखने पर निर्भर है। मोहर्रम मुस्लिम समुदाय के गम मनाने का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मोहर्रम शांतिपूर्वक मनाएं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि दो सितंबर से गणेश पूजा, कजरी तीज व आने वाले माह में दुर्गा पूजा होगी। ऐेसे में सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। आपसी भेदभाव को दूर करें, जिससे त्योहार में व्यवधान न पड़े। त्योहार ही आपसी भेदभाव को दूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधानों को सड़क दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, अरविंद कुमार, श्याम जी त्रिपाठी, सीताराम पांडेय, मौैलाना हसीब, इम्तियाज खां, बरातीलाल वर्मा, बच्छन खां, सलमान आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed