{"_id":"66dcb759d9ceae992309d334","slug":"cattle-collided-with-train-engine-damaged-bahraich-news-c-98-1-slko1013-119703-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रेन से टकराया मवेशी, इंजन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रेन से टकराया मवेशी, इंजन खराब
Sun, 08 Sep 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड(बहराइच)। कटिहार से चलकर अमृतसर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से मवेशी टकरा जाने के कारण जरवल रोड और घाघरा घाट स्टेशन के बीच ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही। पायलट और लोको पायलट ने मवेशी को रेलवे ट्रैक से हटाया और बीपी तथा एचडी पाइप सही कर ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया।
लखनऊ- गोंडा रेल प्रखंड पर झुकिया के पास शनिवार को अप लाइन पर कटिहार से चलकर अमृतसर जा रही 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस जरवल रोड स्टेशन से शनिवार दिन में 4 बजकर 51 मिनट पर लखनऊ की तरफ रन थ्रू निकली। रेलवे के 705/11 किलोमीटर पर अचानक रेलवे ट्रैक पर एक मवेशी आ जाने से दो मवेशियों की कटकर मौत हो गयी। मवेशियों के टकराने से ट्रेन का बीपी व एचटी पाइप खराब हो गया,जिससे ट्रेन खड़ी हो गयी।
लोको पायलट ने मवेशी को इंजन से निकाला और पाइप सही कर किसी तरह ट्रेन को अगले स्टेशन घाघरा घाट के लिए रवाना किया। इस दौरान करीब 20 मिनट ट्रेन खड़ी रही। लोको पायलट ने स्टेशन अधीक्षक घाघरा घाट को मेमो देकर बीपी व एचटी पाइप खराब होने की जानकारी दी। जिसपर रेल कर्मियों ने बीपी व एचटी पाइप को ठीक कर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।