फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   cat attack

Bahraich News: मासूम पर बिल्ली ने किया हमला, हालत गंभीर

Thu, 04 Jan 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 04 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
cat attack
बहराइच। जरवलरोड क्षेत्र में घर में सोते समय एक मासूम पर बुधवार शाम बिल्ली ने हमला कर दिया। इस हमले में चार माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके चेहरे पर चोट आई है। परिजन मासूम को सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। उसकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


यह घटना ग्राम मुड़ियाडीह गांव में हुई। गां के सत्येंद्र की चार माह की बेटा रितिक बुधवार शाम कमरे में सो रहा था। सत्येंद्र की पत्नी प्रीती कमरे के बाहर खाना बना रही थी। कमरे में रितिक अचानक चीखने लगा। बेटे की चीख सुन प्रीती दौड़कर कमरे में पहुंची तो मासूम खून से लथपथ पड़ा था। इस बीच एक बिल्ली भाग निकली। प्रीती ने घटना की जानकारी पति सतेन्द्र को दी।
विज्ञापन

पति-पत्नी बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचे, चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सेहत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बच्चे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। प्रीति का कहना है कि उसके बेटे पर बिल्ली ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed