{"_id":"583db25a4f1c1b0f1ede6084","slug":"cash-shortage-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कम पड़ा कैश, धक्कामुक्की में महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में कम पड़ा कैश, धक्कामुक्की में महिला बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
महिला बेहोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों से पैसा निकालने की शर्त में कुछ ढिलाई तो दी गई लेकिन शाखाओं में कैश नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को शहरी के बैंकों में कैश के अभाव में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों को कैश की सप्लाई हुई लेकिन वहां धक्कामुक्की के चलते अव्यवस्था का माहौल दिखा। कैसरगंज में गुस्साए लोगों ने नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
गजाधरपुर के नंदवल इलाहाबाद बैंक शाखा में लाइन में खड़ी एक महिला भीड़ के बीच बेहोश होकर गिर गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति रही। कई जगह पुलिस ने हालात नियंत्रित किए।
कैश की कमी के चलते बैंक पहुंच रहे ग्राहक लगातार परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह नौ बजे से ही लोग बैंक पहुंच गए। प्रबंधक के आने पर लेनदेन शुरू हुआ लेकिन भारी भीड़ के चलते धक्कामुक्की के हालात बन गए। कैसरगंज स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पर लाइन में लगे लोग इंतजार कर रहे थे तभी बाहर से पहुंचे लोगों को भुगतान किया जाने लगा।
विज्ञापन
इससे लोग भड़क उठे। नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ के चलते लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। दर्जनों वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक यादव ने लोगों को समझाकर शांत किया। कतार लगवाकर लेनदेन शुरू करवाया। एक घंटे बाद स्थिति संभल सकी।
उधर फखरपुर में गजाधरपुर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा नंदवल में बैरीकेडिंग से होकर उपभोक्ता बैंक के कैश काउंटर तक पहुंच गए थे। इससे फैली अव्यवस्था के दौरान सुबह नौ बजे से लाइन में खड़ी नंवदल निवासी आशा देवी (35) पत्नी अर्जुन दोपहर एक बजे बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने किसी तरह उसे संभाला।