फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cash lost at ATMs, customers wandering

एटीएम में कैश खत्म, भटकते रहे ग्राहक

Sun, 16 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 16 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cash lost at ATMs, customers wandering
बहराइच नगर में इंदिरा स्टेडियम के पास रविवार को बंद एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
आरबीआई से जिले के बैंकों को डिमांड के अनुरूप कैश नहीं भेजा जा रहा है। इसके चलते एटीएम में कैश नहीं लोड हो पाने से ग्राहक परेशान हैं। रविवार को कैश नहीं होने के चलते जिले के तमाम एटीएम बंद रहे। ऐसे में ग्राहकों को कैश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं, बैंक अधिकारी कैशलेस ट्रांजक्शन को बढ़ावा देने के लिए कैश का प्रयोग कम करने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

बहराइच जनपद में लगभग 210 बैंक शाखाएं हैं। एसबीआई, इंडियन बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी, एक्सिस, आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंकों के 35 से अधिक एटीएम पूरे जिले में हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में लगभग 15 एटीएम स्थापित हैं।
विज्ञापन


इन एटीएम में एक पखवारे से कैश की कमी होने के कारण दिक्कत हो रही है। एटीएम में कैश लोड करने वाली एजेंसियों को आरबीआई के करेंसी चेस्ट से पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते एटीएम में कैश नहीं लोड हो पा रहा है। रविवार को शहर के लगभग सभी एटीएम कैश नहीं होने के चलते बंद रहे। इससे ग्राहक कैश के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बैंकों की ओर से आरबीआई को कैश की जो डिमांड भेजी जा रही है, उसके अनुरूप आरबीआई कैश नहीं दे रहा है। जिससे बैंकों में भी कैश की किल्लत हो रही है। बैंक अधिकारियों की मानें तो भारत सरकार काले धन पर शिकंजा कसने के लिए कैशलेस लेनदेन पर अधिक जोर दे रही है। इसी वजह से कैश लेनदेन कम करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।


एलडीएम एसके झा का कहना है कि, जनपद में बैंकों की ओर से भेजी जा रही डिमांड के अनुरूप आरबीआई कैश नहीं उपलब्ध करा रहा है। दो करोड़ रुपये कैश की मांग पर करीब सवा करोड़ कैश ही भेजा जा रहा है। इसी के चलते समस्या आ रही है। इसेे देखते हुए आरबीआई के अधिकारियों से बात भी की गई है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed