{"_id":"68bc95e98e937631be0c8acc","slug":"case-filed-against-six-on-courts-order-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136323-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 07 Sep 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जमीन संबंधी विवाद को लेकर दबंगों ने जून में एक ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट की थी, ग्रामीण को परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब इस मामले में एसीजेएम न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। विशेश्वरगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पहुंचकट्टा जलालपुर निवासी अनिल कुमार ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि 29 जून 2025 की सुबह सात बजे नीरज कुमार अपने पिता धर्मेंद्र समेत छह लोगों के साथ उनकी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी डाल कर कब्जा कर रहे थे।
विरोध करने पर विपक्षियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडा, मुक्का व घूंसों से मारापीटा। घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की थी। चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण दौड़े, तब जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने न्यायालय को बताया कि घटना की सूचना तत्काल थाने में दी, लेकिन पुलिस ने न तो केस दर्ज किया, न ही चोटिलों का चिकित्सकीय परीक्षण ही कराया। इस पर एसपी को डाक से शिकायत भेजी गई, लेकिन वहां से भी कार्रवाई नहीं हुई।