{"_id":"61291e378ebc3e79b609e74e","slug":"case-filed-against-four-including-mafia-gabbar-singh-bahraich-news-lko5930146161","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया गब्बर सिंह समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया गब्बर सिंह समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माफिया व पयागपुर से जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो दिन पूर्व ही उनके व तीन अन्य लोगों के खिलाफ जमीन पर कब्जे का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। घटना करीब दो साल पुरानी बताई जा रही है।
पयागपुर के मोहनापुर गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके खिलाफ अयोध्या, बहराइच समेत अन्य जिलों में करीब 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कानूनगोपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उन्होंने एक जमीन बैनामा कराई थी। जिसका कूटरचित अभिलेख तैयार करा लिया गया।
करीब दो साल पूर्व वह अपने एक साथी मनीष जायसवाल, महेंद्र सिंह व एक अज्ञात असलहाधारी के साथ पहुंच गए। जिसकी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। सभी जमीन कब्जे को लेकर मारपीट आदि करने लगे। उनका आरोप है कि अग्रसेन चौक स्थित दुकान पर आकर तेजाब डालकर जिंदा जलाने की भी धमकी दी। इस मामले में कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।