फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   By becoming Pradhan she wrote the story of development and set an example

Bahraich News: प्रधान बनकर विकास की लिखी इबारत, बनीं मिसाल

Sat, 22 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
By becoming Pradhan she wrote the story of development and set an example
ग्राम प्रधान माधुरी देवी जिनपर पंचायत राज विभाग बना रहा डाॅक्यूमेंट्री।
उवेश रहमान
विज्ञापन

बिछिया (बहराइच)। नेपाल सीमा से सटे थारू बहुल गांव की माधुरी दीदी ने घर से बाहर निकल विकास की नई इबारत लिख दी। प्रधान के रूप में उनका कार्य अन्य समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया। इसी के बाद पंचायती राज विभाग ने उन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई है। इसे पूरे प्रदेश में दिखाया जाएगा।

थारू जनजाति के लोग कुछ शर्मीले स्वभाव के होते हैं। आमतौर पर वह अपने स्थापत्य व कला के प्रति समर्पित होते हैं। राजनीति के प्रति उनका रुझान आमतौर पर कम होता है। खासतौर से महिलाओं में, लेकिन कतर्नियाघाट जंगल के बीच व नेपाल सीमा से सटे इलाके में बसे फकीरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान माधुरी पर यह लागू नहीं होता। उन्होंने न केवल घर की दहलीज पार कर प्रधान का चुनाव लड़ा, बल्कि क्षेत्र का विकास कर पूरे प्रदेश में मिसाल बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन

माधुरी का चयन पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश के उन नौ सशक्त महिलाओं में किया, जिन्होंने अपने बल पर विकास की नई दिशा तय करने के साथ ही सामुदायिक रूप में लोगों को जागरूक करने में अपना योगदान दिया है। इन सभी महिलाओं को 18 मार्च को लखनऊ के अलीगंज में पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां उन्हें उनके योगदान के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। उनका कार्य किसी प्रेरणा से कम नहीं है। इसलिए उन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई व किताब भी लिखी गई है। इसे पूरे प्रदेश की महिलाओं को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान माधुरी का कहना है कि उन्होंने विवाह नहीं किया। पूरे पंचायत को ही वह अपना परिवार मानती हैं। इसलिए उन्हें लोग प्रधान नहीं बल्कि माधुरी दीदी कहते हैं। हमारे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां सड़क, नाली, खड़ंजा से लेकर बाल विवाह, रोजगार जैसे मुद्दे समस्या के रूप में है। इन्हें धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास जागरूकता के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed