फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Business worth 40 crores affected by banks strike

बैंकों की हड़ताल से 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Business worth 40 crores affected by banks strike
बहराइच में गुरुवार को एलआईसी कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। ट्रेड यूनियन की ओर से घोषित हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को बैंकों और एलआईसी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की। ट्रेड यूनियन की हड़ताल के कारण करीब 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी संगठनों ने श्रमिक विरोधी नीतियों में बदलाव की मांग को लेकर कामकाज ठप रखते हुए प्रदर्शन किया। आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन और यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने जेल रोड स्थित इलाहाबाद इंडियन बैंक के मंडलीय कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिला मंत्री अफरोज आलम लारी ने कहा कि कर्मचारी लगातार सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार से बैंकों का निजीकरण बंद करने, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को मजबूत बनाने, कॉर्पोरेट सेक्टर के बड़े बकाया वसूलने और आउटसोर्सिंग को बंद करने की मांग की जा रही है। इस मौके पर सहकारी बैंक के शैलेंद्र मिश्रा, महेश कुमार, गंगाराम, चंद्र नरायन तिवारी, सुरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, किशनलाल आदि मौजूद रहे। उधर, श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ यूपीबीईयू के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डीडीएन अवस्थी व जिला मंत्री लालजी जायसवाल की अगुवाई में कर्मचारियों ने डिगिहा तिराहा स्थित एलडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने सरकार से बैंकों का निजीकरण करने समेत अन्य मुद्दों पर मांगों को पूरी करने की आवाज उठाई। इस मौके पर आदित्य ओझा, तुषार अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, रत्नेश कुमार, शिवाजी जायसवाल, वैभव दीक्षित, कमाल खान, मोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह बैंक प्रदर्शन में रहे शामिल
कर्मचारियों की हड़ताल में बैंक ऑफ इंडिया, ओबीसी, कार्पोरेशन, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक आदि शामिल रहे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) हड़ताल में शामिल नहीं रहा। वहीं इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ने भी सहभागिता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में बाधित रहा कामकाज
ट्रेड यूनियन की ओर से की गई हड़ताल में कर्मचारी संगठन शामिल रहे। बैंकों में कामकाज ठप रहा। करीब 20 करोड़ से अधिक की चेक क्लीयरिंग प्रभावित हुई है। जबकि इतना ही लेनदेन प्रभावित हुआ है।

गौरव कुमार, एलडीएम, बहराइच
एलआईसी कर्मियों ने ठप रखा काम
बहराइच। सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों और सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण के विरोध में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को एलआईसी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहते हुए एलआईसी कार्यालय बंद रखा। बीमा कर्मचारी संघ के सचिव रत्नेश सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने निजीकरण को बंद करने की मांग की। इस मौके पर योगेश शर्मा, केएस शुक्ल, कुमोदिनी, अपूर्व शुक्ल, गोपेश कुमार, बीर विक्रम सिंह, ज्ञान सिंह, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed