फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Buses will take the candidates of SI recruitment exam to the examination center.

Bahraich News: एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगी बसें

Fri, 13 Mar 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Buses will take the candidates of SI recruitment exam to the examination center.
बहराइच। उपनिरीक्षक संवर्ग की लिखित परीक्षा को लेकर परिवहन निगम ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित और समय से पहुंचाने की व्यवस्था में जुट गया है।
विज्ञापन




परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत 13 मार्च की शाम से ही उन जिलों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जहां जिले के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन




एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे से लगभग सभी प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन जारी है। हालांकि अभी परीक्षार्थियों के सेंटर की पूरी सूची उपलब्ध नहीं है, लेकिन बस अड्डे पर पर्याप्त संख्या में बसें तैयार रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिस रूट के लिए अधिक संख्या में परीक्षार्थी बस अड्डे पर पहुंचेंगे, उसी के अनुसार तत्काल बस लगाकर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एआरएम ने बताया कि रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और परीक्षा के बाद वापस लाने के लिए भी व्यवस्था पूरी कर ली है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन में परेशानी न हो। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान बसों की उपलब्धता और संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed