फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   buses on election duty, passengers get annoyed

बसें लगीं चुनाव ड्यूटी में,भटकते रहे यात्री

Mon, 05 Oct 2015 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 05 Oct 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए  रोडवेज बसें अधिग्रहीत कर ली गई है। बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से सोमवार सुबह से ही यात्री परेशान रहे। फैजाबाद, बलरामपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री बसों के इंतजार में बस अड्डे पर घंटों खड़े रहे। जो बसें मिलीं उनमें सवार होने के लिए धक्कामुक्की हुई तो कई लोग प्राईवेट साधनों से गंतव्य को रवाना हुहए।
विज्ञापन


जिले में पंचायत चुनाव चार चरणों में होना है। प्रथम चरण में नौ अक्तूबर को महसी, तेजवापुर और शिवपुर क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। इन क्षेत्रों के 648 बूथों पर मतदानकर्मियों और फोर्स को पहुंचाने के लिए वाहनों के अधिग्रहण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने परिवहन निगम के बहराइच डिपो से 10 बसों की डिमांड की थी।
विज्ञापन


सोमवार को यह बसें जिला प्रशासन को सुबह ही दे दी गईं। गौरतलब हो कि बहराइच रोडवेज बस अड्डे पर वर्तमान में 62 बसें है। इनमें से 12 बसें तकनीकी खराबी से कार्यशाला में खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में महज 50 बसों का ही संचालन नियमित हो पा रहा है लेकिन उनमें से 10 बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से अब महज 40 बसें बची हैं। इन बसों को लखनऊ, फैजाबाद व बलरामपुर मार्ग पर चलाया जा रहा है।

बसों की कमी से सोमवार सुबह यात्री बेहाल दिखे। एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर बसों के आने पर भगदड़ की स्थिति दिखी। धक्कामुक्की के बीच यात्री बसों में सवार होते रहे। देर शाम तक यही हालात रहे।

टैक्सी चालकों की रही चांदी
यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्राईवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। टैक्सी चालकों ने मनमाना किराया वसूला। इससे यात्रियों को जेब तो ढीली करनी ही पड़ी, बैठने को ठीक से जगह भी नहीं मिली।

चार दिन रहेगी समस्या
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश कुमार पाल ने बताया कि प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी में पुलिस के जवानों को मतदान केंद्रों तक भेजने के लिए 10 बसों की डिमांड की थी। बसें प्रशासन को सौंप दी गई है। इसी के चलते यात्रियों को दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि चार दिन के बाद बसें चुनाव ड्यूटी से वापस आ जाएगी, तब तक किसी तरह काम चलेगा।


दूसरे चरण में अधिक बसों की होगी डिमांड
दूसरे चरण में चार विकासखंडों में पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में कर्मचारियों के साथ ही फोर्स के जवानों की संख्या बढ़ेगी, जिसके चलते बसों के अधिग्रहण की संख्या डेढ़ गुनी होने की संभावना है। तब यात्रियों को और भी दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed