फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bus-truck collides on highway, eight injured

हाईवे पर बस-ट्रक में भिड़ंत, आठ घायल

Sun, 18 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bus-truck collides on highway, eight injured
पयागपुर (बहराइच)। रविवार सुबह भारी बरसात के बीच गोंडा-बहराइच हाईवे पर बहराइच की ओर से जा रही गोंडा डिपो की रोडवेज बस व गोंडा की तरफ से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखचे उड़ गए। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लगभग दो घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को हटाया। जिसके बाद राहत मिल सकी।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ के पास रविवार सुबह आठ बजे के करीब भारी बारिश के बीच ट्रक व बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। गोंडा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बहराइच से गोंडा जा रही रोडवेज की बस में सीधी टक्कर हो गई। बस के परखचे उड़ गए। बस परिचालक पंकज पांडेय ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक को देखकर ड्राइवर ने बस रोक दी। तभी ट्रक ने अनियंत्रित होकर सीधे टक्कर मार दी। जिसमें बस में बैठी सात सवारियां घायल हो गईं। वहीं ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

उसके बाद मौके पर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह पहुंचे तो पांच गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक समर बहादुर (32) पुत्र सूर्य लाल यादव निवासी गोसाईगंज अयोध्या, अभय कुमार (28) पुत्र रामसमुझ, रामसमुझ (52) पुत्र बच्चू लाल, चेतना देवी (50) पत्नी रामसमुझ निवासी लखनापुर थाना हरदी जनपद बहराइच व दिव्या (18) पुत्री अर्जुन कुमार निवासी दरगाह शरीफ बहराइच को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य घायलों गोंडा निवासी अजय कुमार, बिहार के बेतिया जिला के नरकटियागंज निवासी सिंहासन माझी व मोटर माझी को सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद लगभग दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed