फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bus entered in a standing truck, 12 Nepalese workers died

खड़े ट्रक में घुसी बस, 12 नेपाली श्रमिकों की मौत

Mon, 01 Jun 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bus entered in a standing truck, 12 Nepalese workers died
रुपईडीहा (बहराइच)। भारतीय क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से लौटे 33 नेपाली कामगारों को लेकर मिनी बस रुपईडीहा से रवाना हुई थी। रविवार देर रात बस बांके जिले के अगईया पहुंची थी। वहां वह खड़े ट्रक में जाकर घुस गई। हादसे में 12 नेपाली कामगारों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों को बांके के भेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए थे।
विज्ञापन

नेपाल के नागरिक भारत के अलग-अलग प्रदेशों में नौकरी करते हैं। इन काम करने वाले नेपालियों के भारत से वापस जाने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को नेपाली कामगार बहराइच के रुपईडीहा सीमा से मिनी बस से रवाना हुए। बस में 33 कामगार सवार थे। नेपाल के बांके जिले से होते हुए बस जा रही थी। अगईया के निकट पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में बस जाकर घुस गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। 11 कामगारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में एक कामगार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसमें चालक दैलेख निवासी दान बहादुर खड़का, सीतापुन, पवन भंडारी, रितेश खड़का, बुद्धिराम विक, भीम बहादुर विक, दिल बहादुर विक, नरेंद्र विक, मोहनचंद विक, रामबहादुर पुन, पूर्व बहादुर पुन के रूप में मृतकों की पहचान हुई। हादसे की सूचना पाकर बांके के इंस्पेक्टर हृदयेश सापकोटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को भेरी अस्पताल नेपालगंज भेजा गया। अस्पताल के प्रवक्ता प्रकाश थापा ने बताया कि 21 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed