{"_id":"6058d1c38ebc3ec4477c528e","slug":"bus-bahraich-news-lko5708828181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट व रोडवेज बसों से आ रहे प्रवासी कामगार, नहीं हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट व रोडवेज बसों से आ रहे प्रवासी कामगार, नहीं हो रही जांच
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच प्राइवेट व रोडवेज बसों से आने वाले यात्री सीधे गांव पहुंच रहे हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, गुजरात, केरल व आंध्रप्रदेश से आने वाले शामिल हैं। इनसे गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका प्रबल हो गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सुस्त बना हुआ है। ऐसे लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की जा रही है। शिवपुर विकास खंड अंतर्गत असवा, इटहा जोलाहनपुरवा, बलहा के दलजीतपुरवा,, मिहींपुरवा विकास खंड के बिछिया, अमृतपुर पुरैना, उर्रा, महसी समेत अन्य गांवों में प्रवासी कामगार धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं। इनकी जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं जा रही है। ऐसे में केरल, गुजरात, हरियाणा, मुंबई, आंध्रप्रदेश, दिल्ली समेत अन्य दूसरे प्रदेशों से आने वाले कामगारों से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका पैदा हैं। शिवपुर विकास खंड और मिहींपुरवा विकास खंड क्षेत्र के गांवों में बीते एक सप्ताह में सैकड़ों लोग गांव पहुंच चुके हैं।
पंचायत चुनाव नजदीक है। इसके अलावा होली और रमजान का पर्व भी है। ऐसे में पंचायत चुनाव व त्योहार में सहभागिता के लिए लोग दूसरे प्रदेशों से अपने गांव काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
शिवपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नलिन राजा का कहना है कि गांवों में जो लोग आ रहे हैं। उनकी जानकारी ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग को दें, जिससे उनकी जांच की जा सके। जांच कर बाहर से आने वाले लोगों के साथ ग्रामीणों को भी कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विभिन्न प्रदेश से आने वाले लोगों की जांच के निर्देश स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिए गए हैं। गांवों में आने वाले लोगों का ब्योरा एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ