फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BSP candidate's wife fond of luxury vehicles

बसपा प्रत्याशी की पत्नी लग्जरी गाड़ियों की शौकीन

Fri, 27 Sep 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate's wife fond of luxury vehicles
बहराइच के कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को नामांकन करते बसपा प्रत्याशी व मौजूद रिटर्निंग अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बलहा विधानसभा उप चुनाव में बसपा उम्मीदवार रमेश चंद्र गौतम ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उसके साथ ही अपनी आय और संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। पूर्व विधायक रमेश चंद्र गौतम से अधिक उनकी पत्नी लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं। सोने के जेवरात पहनने का भी उन्हें काफी शौक है।
विज्ञापन

बसपा उम्मीदवार रमेश चंद्र गौतम गोंडा जनपद से पूर्व विधायक रहे हैं। उनकी पत्नी अनुजा गौतम बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व विधायक रमेश चंद्र गौतम ने विभिन्न बैंकों से केसीसी व डेयरी के नाम पर 25 लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। वही, उनकी पत्नी ने भी बैंकों से 28 लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के नाम पर खेत और मकान की कुल संपत्ति 95 लाख रुपये की है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर भी 78 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रमेश चंद्र गौतम के पास एक पुरानी डीआई जीप है। जबकि उनकी पत्नी के पास सफारी, बिस्टा और स्टोर्म गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रमेश चंद्र गौतम के पास 2.85 लाख रुपये नकदी है। जबकि उनकी पत्नी के पास महज 85 हजार रुपये ही नकद हैं। पूर्व विधायक रमेश चंद्र गौतम के खिलाफ गोंडा की नगर कोतवाली में वर्ष 2004 में एक मुकदमा भी दर्ज है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ एक समाचार पत्र द्वारा आपत्तिजनक समाचार लिखे जाने के बाद समाचार पत्र जलाए जाने की घटना का मुकदमा सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन जनपद गोंडा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed