{"_id":"265362dedcd94456f476bc840a31a1f2","slug":"bsnl-launched-3g-services-in-bahraich-and-shrawasti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच-श्रावस्ती में बीएसएनएल की 3जी सेवा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच-श्रावस्ती में बीएसएनएल की 3जी सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दूरसंचार विभाग ने जनपद के तीन व श्रावस्ती जिले के तहसील इकौना में मंगलवार से अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए उच्चगति की 3जी सेवा शुरू की है।
इसके अलावा शहर के तीन व मिंहीपुरवा कस्बे में 3जी बीटीएस लगाने की कवायद तेज कर दी है। जल्द ही नेटवर्क का विस्तार कराने की योजना बनाई गई है।
दूरसंचार के जिला प्रबंधक साकेत कुमार वर्मा ने बताया कि बीएसएनएल ने बहराइच के नानपारा, रिसिया व रुपईडीहा क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 3जी सेवा को शुरू किया है।
जबकि श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील में भी उपभोक्ताओं के लिए 3जी सेवा का विस्तार कराया गया है। जिला प्रबंधक ने बताया कि जिन क्षेत्रों में 3जी सेवा का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
वहां के उपभोक्ता 2जी के साथ उच्चगति की 3जी सेवा का लाभ प्राप्त कर सेकेंगे। जिला प्रबंधक वर्मा ने बताया कि इसके अलावा नगर क्षेत्र के तीन स्थानों व मिहींपुरवा कस्बे में विभाग द्वारा 3जी बीटीएस लगाकर अपने नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि 3जी बीटीएस लगाने का काम भी महीने भर में पूरा कर दिया जाएगा।