{"_id":"5d6aa62f8ebc3e014c4b4440","slug":"bsa-suspended-three-teachers-bahraich-news-lko4791313164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया निलंबित
विज्ञापन
बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को गंगापुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण निर्माण प्रभारी को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज की रिपोर्ट के आधार पर एक प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को भी निलंबित कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने विकास खंड रिसिया के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर का निरीक्षण किया। इस विद्यालय के प्रभारी मारूफ आजम खां के पास अन्य कई विद्यालयों का भी चार्ज है। इस दौरान विद्यालय का भवन जर्जर होने पर मारूफ की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज की ओर से प्राथमिक विद्यालय देवरिया के निरीक्षण की जांच रिपोेर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार राय को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
इसी तरह विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने नरेंद्र राय के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनको बचाने का प्रयास किया। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।