{"_id":"64b6c9bddb3cd3f5e40630e4","slug":"brother-was-beating-his-mother-when-sister-stopped-him-he-chopped-off-his-hands-bahraich-news-c-98-1-slko1011-472-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मां को पीट रहा था भाई, बहन ने रोका तो काट डाले हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मां को पीट रहा था भाई, बहन ने रोका तो काट डाले हाथ
Tue, 18 Jul 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार को किसी बात को लेकर एक बेटा अपनी मां की पिटाई कर रहा था। मां को पिटता देख बेटी बचाने दौड़ी। वह भाई से भिड़ गई। इस पर गुस्साए भाई ने बहन पर फावड़े से हमला कर दिया। उसका हाथ काट डाला। गंभीर हालत में बहन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत धरसवां के मजरा लोनियनपुरवा निवासी हरिचरण सेना से सेवानिवृत्त होकर रेलवे में नौकरी कर रहा है। निलंबन के चलते इन दिनों वह घर पर ही रहता है। सोमवार को किसी बात को लेकर उसका मां के साथ विवाद हो गया। उसने अपनी मां की पिटाई कर दी। मां को पिटता देखा पास खड़ी उसकी बहन राधा ने विरोध किया और भाई से भिड़ गई। इससे नाराज हरिचरण ने राधा पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसका हाथ कट कर झूल गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी है।
पिता बाऊर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पिता बाऊर ने बताया कि बेटी के दोनों हाथ कट कर झूल गए हैं। बचाने के लिए जब वह दौड़े तो बेटे ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी मौके से फरार है, तलाश जारी है।