फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   brother-in-law murdered of BDC member he was protest against raising BDC in bahraich

यूपी: बीडीसी को उठाने के विरोध में जेठ की हत्या, भाजपा प्रत्याशी के पति ने सरकारी गनर के साथ घर पर बोला था धावा

Fri, 09 Jul 2021 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Jul 2021 10:16 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के दीनापुरवा गांव में देर रात महिला बीडीसी सदस्य को उठाकर ले जाने की कोशिश की गई। महिला बीडीसी सदस्य के जेठ ने उसे ले जाने का विरोध किया। इस पर जेठ की बंदूक की बट से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप भाजपा प्रत्याशी के पति पर है।
 

विज्ञापन
brother-in-law murdered of BDC member he was protest against raising BDC in bahraich
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महिला बीडीसी सदस्य को उठाकर ले जाने पर बवाल हो गया। महिला बीडीसी को ले जाने का विरोध करने पर जेठ की बंदूक की बट से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले के मुख्य आरोपी  भाजपा प्रत्याशी के पति को बताया जा रहा है। उनके साथ में गनर भी मौजूद था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के दीनापुरवा गांव में देर रात महिला बीडीसी सदस्य को उठाकर ले जाने की कोशिश की गई। महिला बीडीसी सदस्य के जेठ ने उसे ले जाने का विरोध किया। इस पर जेठ की बंदूक की बट से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप भाजपा प्रत्याशी के पति पर है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही एसपी ने दलबल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों को ढांढस बंधाया और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भाजपा की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के पति समेत चार लोगों को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
 
Trending Videos

ब्लॉक प्रमुख का चुनाव नजदीक आते ही हिंसक घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। ताजा मामला खैरीघाट थाना इलाके के दीनापुरवा गांव का है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसैनी ब्लॉक प्रमुख की दावेदार हैं। बीती रात लगभग दो बजे बीडीसी सदस्य यदुराई देवी पत्नी सुंदर लाल के घर में भाजपा प्रत्याशी के प्रति सुधीर यज्ञसैनी सरकारी गनर व अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। 

वहां पर  महिला बीडीसी को उठाकर ले जाने लगे। जिसका विरोध परिजनों ने किया। विरोध के दौरान काफी हंगामा हुआ। मौके पर बवाल की स्थिति पैदा हो गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामला तूल पकड़ता देख भाजपा प्रत्याशी के पति बीडीसी को जबरन ले जाने लगे। जिसमें मारपीट शुरू हो गई। 

महिला बीडीसी सदस्य को ले जाने का विरोध करने पर मारपीट में महिला बीडीसी सदस्य के जेठ मायाराम पुत्र बराती के ऊपर बंदूक की बट से हमला कर दिया गया। जिससे घटनास्थल पर ही जेठ की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए। 

जानकारी मिलने पर खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष ने जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। एसपी सुजाता सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई और परिजनों को आश्वासन दिया कि उनको न्याय दिलाया जाएगा। 

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के पति समेत चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ हत्या व अपहरण के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सरकारी गनर का भी बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed